Breaking News
Home / breaking / 29 अगस्त 2017 मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

29 अगस्त 2017 मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, रवि दक्षियायन, 26.53 बजे बाद नवमी तिथि, दधीचि जयंती
मेष :- आज गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आपका अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएंगे। हितशत्रुओं से संभलकर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
वृषभ :- आज परिजन के साथ सामाजिक कार्यो में किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। इस संबंध में आज बातचीत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज अधिक संभावना है।

मिथुन :- आज कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के योग हैं। परिजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है। अपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

कर्क :- आज शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगो को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। मन व्यग्र रहेगा। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

सिंह :- आज सावधानी बरतें। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से बच सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिकरूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

कन्या :- आज आपका दिन अच्छा है। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिजन और स्नेहीजन के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहकार भी आपको प्राप्त होगा। गूढ़ और आध्यात्मिक विषय की बातो में सिद्धि प्राप्त होगी।

तुला :- आज आपका मन दुविधा में रहेगा। आवश्यक कार्य प्रारंभ करने से बचें। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजन के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु :- आज आपके ग्रह अनुकूल नहीं हैं। वाणी और क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक चिंता सताएगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिजन के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। ईश्वर की आराधना करें।

मकर :- आज का दिन लाभदायी है। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाह के इच्छुक युवाओं को आज मनपसंद जीवनसाथी मिलने की संभावना है। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा।

कुंभ :- आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बड़ों का आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

मीन :- आज दिन अनुकूल नहीं है। अस्वस्थता व बेचैनी महसूस करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा। संतान के विषय में आपको चिंता रहेगी। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापार में बाधा आ सकती है। नकारात्मकता से दूर रहें।

Check Also

RSS का उद्देश्य समाज निर्माण है : क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम

देवर्षि नारद जयंती पर श्रेष्ठ पत्रकार सम्मानित जयपुर। विश्व संवाद केन्द्र फाउंडेशन की ओर से शनिवार …