Breaking News
Home / breaking / 3 अप्रेल मंगलवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

3 अप्रेल मंगलवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 16.44 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा  सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे।

वृष :-  आज मानसिक बेचैनी से बहुत सी समस्याएं पैदा हो मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें।

मिथुन :- आज मानसिक बेचैनी से बहुत सी समस्याएं पैदा हो सकती । सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है।

 

कर्क :- आज मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।सीने में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद हो सकता है। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आ सकती।

सिंह :- आज आर्थिक लाभ होगा। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आ सकते। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता से हर्ष होगा।

कन्या :- आज चर्चा के दौरान विवाद से बचे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है।

तुला :- आज साझेदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। आर्थिक विषयों को अच्छी तरह से हल कर पाएंगे। आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे।

वृश्चिक :- आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे।

धनु :- आज स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन हो सकता । प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से लाभ का दिन कहा जा सकता है।

मकर :-  आज नौकरी में पदोन्नति होगी।  व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी।

कुंभ :- आज यात्रा का योग है। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आज उचित नहीं है।

मीन :- आज मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च हो सकता। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारी वर्ग के पिछले रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेंगा।

 

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …