Breaking News
Home / breaking / 30 जुलाई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

30 जुलाई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

 

सावन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, वार रविवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन

 

मेष :- आज आपके ऊपर ईश्वर का आशीर्वाद रहेगा। इसलिए दिनभर मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाएं।

वृषभ :- आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा।

मिथुन :- भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से संबंध में सावधान रहें। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालिएगा।

कर्क :- आज आप संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा।

 

सिंह :- आज कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रूप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
कन्या :- आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा। मित्रों और स्नेहीजन से भेंट होगी।

तुला :- आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता रहेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिकरूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिकरूप से दृढ़ता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।

वृश्चिक :- आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन चिंताग्रस्त रह सकता है। दुर्घटना से बचें। कुटुंब और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे।

धनु :- आज आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे।

मकर :- परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी लाभ होगा।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आपको समाचार मिलेंगे।

मीन :- आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …