Breaking News
Home / breaking / 30 जून शुक्रवार का दिन आपका कैसे बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

30 जून शुक्रवार का दिन आपका कैसे बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष सप्तमी, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

 

मेष :- आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से आप कभी भी घबराते नहीं हैं, लेकिन आज व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव आ रहे हैं, जिसमें आपकी हिम्मत जवाब दे रही है। किसी प्रकार के कानूनी फंदे में भी आप फंसना नहीं चाहते हैं। ऐसे में पलायन करना भी ठीक नहीं।

 
वृष :- आज अपने लिए परिश्रम करना होगा। आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा।

 
मिथुन :- काम में आज कुछ लोग बाधा डाल सकते हैं या यह भी हो सकता है कि किसी अटकलबाजी के कारण आप अपने लक्ष्य से पीछे हट जाएं। इस प्रकार से अगर उत्साह भंग होता गया तो आपकी प्रगति रूक जाएगी।

 
कर्क :- आज अवसर मिलेगा।समाजसेवा एक ऐसा क्षेत्र है जहां आपकी राशि को दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति मिलती है। इन दिनों आपके लिए कईं मौके निकल रहे हैं।

 
सिंह :- आपके प्रयास अब रंग ला रहे हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा।

 
कन्या :- आज के दिन आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है।अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर लेते हैं। ऐसा न करें।

 
तुला :- आज आप दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिष करनी चाहिए। हो सकता है, सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप ही घट जाए।

 

वृश्चिक :- आपकी करुणा और उदारता कहीं-कहीं पर आपके लिए ही भारी पड सकती है। सम्भलकर रहें। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो तो आपके पास एक ठोस युक्ति भरा प्लान तैयार रहेगा।

 
धनु :- आज कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। इसके बाद कहीं पर आपका रुका हुआ धन भी शाम तक हाथ में आ जाएगा।


मकर :- आज आप कईं प्रकार के उलझनों में ग्रस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ बहुत काम आएगी।

 
कुंभ :- आज अवसर मिलेंगे। अपनी मंजिल पर पहुंचकर भी आप अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है, ऐसे में हौसले पस्त न होने दें। सब ठीक होगा।

 
मीन :-आज किसी काम के बिगड़ने पर आपको खीज या प्रतिक्रिया नहीं होगी। बल्कि, आप शान्त नज़र आएंगे। आपके ग्रहों के संचार या बदलाव से हो रहा है या फिर कोई शुभ ग्रह आपको प्रेरित कर रहा है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …