Breaking News
Home / breaking / 4 नवम्बर शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

4 नवम्बर शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती, पुष्कर मेला महास्नान, वार शनिवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 10.53 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज अचानक धनागमन हो सकता है। परिवार में संतुलन बनाकर कार्य करें। दिनचर्या व्‍यस्‍त रहेगी। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। मित्रों से मतभेद होंगे। यात्रा के समय उपयुक्‍त नहीं है।

वृषभ राशि :- पारिवारिक यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। व्‍यापार में उतार चढ़ाव का दौर हाे सकता है। सेहत के प्रति जागरुक रहें। आलस्‍य व थकान अनुभव करेंगे। संतान की कोई चिंता परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि :- दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति प्रगाढ़ होगी। प्रतिस्‍पर्धी कमजोर साबित होंगे। व्‍यापारिक स्थिति बेहतर। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

कर्क राशि :- मित्र वर्ग से सहयोग कम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पूछपरख बढ़ेगी। बुजुर्गों से प्रेरणा मिलेगी। वाद विवाद से बचें। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी।

सिंह राशि :- आज आपके कार्य में अड़चनें आ सकती हैं। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। व्‍यय की अधिकता से मन अप्रसन्‍न रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सेहत सामान्‍य रहेगी।

कन्या राशि :- आज जमीन जायदाद के कार्य संपन्‍न होंगे। घर का वातावरण प्रसन्‍नतादायक रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

तुला राशि :- आज नई योजनाओं पर अमल करें। व्‍यापार, कार्यक्षेत्र या नौकरी में पदोन्‍नति की संभावना। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपको आशानुरुप सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य होंगे। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। घर परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। वस्‍त्र, आभूषण खरीदने के योग हैं। यात्रा से लाभ।

मकर राशि :- आज आपका समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। धर्म कर्म के कार्यों में अधिक समय देंगे। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्‍यतीत होगा। दांप त्‍य जीवन मधुर रहेगा। भूमि, भवन के कार्य बनेंगे।

कुंभ राशि :- आज विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्‍त है। समय अच्‍छा होने से आय के साधन सुलभ हो सकते हैं। निवेश सोच समझकर करें। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। दुर्घटना का अंदेशा है।

मीन राशि :- आज जल्‍दबाजी में नुकसान हो सकता है। उच्‍चाधिकारी काम में परेशानी खड़ी करेंगे। परिश्रम से सफलता मिलेगी। वित्‍तीय स्थिति डांवाडोल रहेगी। यात्रा टालें।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …