Breaking News
Home / breaking / 6 अगस्त मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

6 अगस्त मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 13.30 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज का दिन आध्यात्मिक से भरा रहेगा। आओ गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए फिलहाल शुभ समय नहीं है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। शत्रु से सावधान रहें।

वृषभ :- आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने में दिन बीतेगा। करीबी मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन :- आज आपके लिए यश प्राप्ति का शुभ दिन है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों को आज परास्त करेंगे। क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

कर्क :- आज आपको शांत रहकर समय गुजारना चाहिए। करीबी लोगों से किसी वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। फिलहाल किसी यात्रा और नए कार्य की शुरूआत ना करना, हित में रहेगा। पेट से संबंधित समस्याएं सताएंगी।

सिंह :- आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। किसी बड़े का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में चिंता रहेगी।

कन्या :-  शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल असफल रहेगी। भाग्य में वृद्धि का योग होने पर भी किसी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।

तुला :-  आज के दिन कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेना ही उचित होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत नहीं करें। वाणी पर संयम रखने से परिवार के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। किसी बात को लेकर समाधान खोजने पड़ सकते हैं। आर्थिक-लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक :- परिवार के साथ आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात सफल रहेगी। दिन तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु :- आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा, जिससे किसी के साथ टकरार हो सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। आज आपके हाथों अत्यधिक खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी कामकाज में सावधानी बरतें।

मकर :- आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी घरेलू वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर बाजार में लाभ होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात फलदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों को लाभ होगा।

कुंभ :- आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आप मानसिक रूप से राहत महूसस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन :- आज आप पूरा दिन थकान और बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपको चिंतित रखेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। जिसके चलते प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहकर ईश्वर का स्मरण करें।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …