Breaking News
Home / breaking / 7 अक्टूबर शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

7 अक्टूबर शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 19.37 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग की तरफ से प्रसन्नता अनुभव करेंगे।

वृषभ :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। मन चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। विशेष रूप से आंख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिजनों के साथ मनमुटाव से बचें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। अचानक लिए गए किसी निर्णय से गलतफहमी खड़ी न हो इसका ध्यान रखें।

मिथुन :- आपका आज का दिन लाभकारी रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात आपको आनंदित करेगी। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। महिला मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क :- आज नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन लाभदायक है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। शारीरिक-मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। धन व मान-सम्मान के योग हैं। वाहन सुख मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

सिंह :- आज का दिन मध्यम फलदायी है। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।  उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आ सकती है। संतान की चिंता रहेगी। शरीर में आलस, थकान बेचैनी का अनुभव करेंगे।

कन्या :- आज के दिन नए कार्य शुरुआत न करें। बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव से बचें। आज कागजी कार्यवाही के दौरान सतर्क रहें। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में उदासी रहेगी। हित शत्रुओं से संभलकर रहें।

तुला :- आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा। सार्वजनिक जीवन संबंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। विशेषरूप से विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपके जीवन में छाए रहेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक :- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मातृपक्ष से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पेट संबंधी समस्या पेसद आएगी। संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के संबंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। वाद विवाद से दूर रहना हितकर है।

मकर :- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा महसूस होगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव आप महसूस कर सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। स्त्रियों को लेकर सावधान रहें।

कुंभ :- आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ दिन अच्छा बीतेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन :- आज अपनी वाणी पर संयम रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों में विरोध का वातावरण बन सकता है। गलत खर्चों से बचें।पर लगाम रखें। नकारात्मक विचार नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …