Breaking News
Home / breaking / 7 नवम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

7 नवम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 21.52 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज आर्थिक स्थिति में आपको जबर्दस्‍त सफलता मिलेगी। आज महत्‍वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। माता पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के कार्य बनेंगे। समय अनुकूल है। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि :- आज जिम्‍मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। दिनचर्या व्‍यस्‍त रहेगी। सकारात्‍मक नजरिया अपनाएंगे। व्‍यापार व्‍यवसाय में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। खर्च आय से अधिक हो सकता है। माता पिता की सेेहत का ध्‍यान रखें।

मिथुन राशि :- आज वित्‍तीय मामलों में अतिरिक्‍त समय देने से आय बढ़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में अड़चनें आएंगी। मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी। अध्‍यात्‍म में झुकाव होगा। खानपान का ध्‍यान रखें।

कर्क राशि :- आज दांपत्‍य जीवन की सारी कड़वाहट दूर होगी। परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा। आर्थिक लाभ होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्‍ताव आएंगे। खानपान अच्‍छा रहेगा। समय बेहतर है।

सिंह राशि :- आज परिवार का पूर्ण सहयोग प्रदान होगा। अशुभ समाचार मिल सकता है। व्‍यर्थ के व्‍ययों से बचें। पति पत्‍नी में आपसी मतभेद उभर सकते हैं। अविवाहित को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिलेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या राशि :- आज राजनीति के कार्यों में रुचि रहेगी। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सम्‍मान करेंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्‍मविश्‍वास अच्‍छा रहेगा। खानपान का शौक रहेगा।

तुला राशि :- आज इस समय कोई जोखिम भरा कदम न उठाएं। मेहमानों का आगमन होगा। लक्ष्‍य बनाकर कार्य करेंगे। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। व्‍यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि :- आज कोई अज्ञात भय परेशान कर सकता है। यात्रा से आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। नए मित्र बनेंगे। मौसम का असर सेहत पर पड़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि :- आज प्रेम संबंधों के लिए दिन अशुभ है। वाद विवाद से बचें। आय के अनुसार व्‍यय करें। धन की आवक कम होगी। मन में अप्रसन्‍नता रहेगी। प्रिय मित्र का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि :- आज व्‍यापार में सच्‍चा साझेदार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय उपयुक्‍त है। पुराना रोग उभर सकता है। अटके कार्य गति पकड़ेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। धार्मिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि :- आज परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने से मन में खिन्‍नता रहेगी। किसी महिला मित्र की सलाह से कार्य में सफलता। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय होंगे। आत्‍मविश्‍वास बनाए रखें। यात्रा टालें।

मीन राशि :- आज आप पूरी ऊर्जा व जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। आपसी सहयोग से योजनाएं क्रियान्वित होंगी। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल होगा। आर्थिक लाभ के लिए बार बार यात्रा हो सकती है।

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …