Breaking News
Home / breaking / अपडेट : फागोत्सव के रंगों में रंगा नामदेव समाज, ढूंढ़ की रस्म भी निभाई

अपडेट : फागोत्सव के रंगों में रंगा नामदेव समाज, ढूंढ़ की रस्म भी निभाई

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। देशभर में नामदेव समाज ने धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया।

IMG-20170314-WA0016

भीलवाड़ा के सांगानेर में श्री नामदेव टांक क्षत्रिय-छीपा दर्जी समाज संस्थान की ओर से सोमवार को होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया।

IMG-20170314-WA0013IMG-20170314-WA0011

इस दौरान समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों, महिलाओं, नवयुवकों, नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगोली, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेल-कूद, कविता पाठ एवं अन्य में भाग लिया।

IMG-20170314-WA0009

साथ ही महिलाओं ने भगवान विठ्ठल नामदेव मन्दिर में फाग उत्सव के भजन कीर्तन कर भगवान विट्ठल व सन्त नामदेव को रिझाया।

IMG-20170314-WA0007IMG-20170314-WA0008IMG-20170314-WA0010

इसी कड़ी में शाम को समाज के सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतियोगियों को समाज के प्रबुद्धजन ने पारितोषिक वितरण किया।

IMG-20170314-WA0012

इस आयोजन को सफलता पूर्वक सम्प्पन कराने में -श्री अभिनव छापरवाल, नरेंद्र नथिया, गोपाल किजड़ा, श्याम लाल तोलम्बिया, सुनील सर्वा, सूर्यप्रकाश तोलम्बिया, अरविन्द छापरवाल, हेमन्त किजड़ा, राकेश रूणवाल, सुशील छापरवाल, प्रवीण तोलम्बिया, मनीष बूला, राकेश किजड़ा , सुरेन्द्र तोलम्बिया , सुरेन्द्र नथिया एवम् सभी युवा साथियों का विशेष योगदान रहा।

FB_IMG_1489429912017
इसी कड़ी में पाली के नामदेव छीपा समाज मन्दिर में होली स्नेह मिलन व ढूंढ़ोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

IMG-20170314-WA0001

श्री श्याम जी मंदिर में प्रथम महाआरती की गई। उसके बाद श्याम महाराज को अबीर गुलाल से होली खिलाई गई। फिर सभी समाज बन्धुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। होली के गीत गाए। उसके बाद सभी ने मिलकर अल्पाहार किया।

समाज के अध्यक्ष राजेश पाटनेचा ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि इस मौके पर ढूंढ़ोत्सव की परंपरा निभाई गई। समाज बंधुओं के घर जाकर उनके नए मेहमान को ढूंढने की परंपरा का निर्वाह किया। कार्यक्रम में पाली नामदेव छीपा समाज व नामदेव युवा मंडल का सहयोग रहा ।

IMG_20170313_233344IMG-20170313-WA0006IMG-20170313-WA0004

इसी तरह रत्नागिरी महाराष्ट्र में छगन छीपा बरलूट के निवास पर सभी छीपा समाज बंधुओं ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया। आयोजन में कई बंधुओं ने सपरिवार हिस्सा लिया। यहां ढूंढ़ोत्सव का आयोजन भी किया गया।

IMG_20170313_233408

शिवगंज में भी नामदेव छीपा समाज बंधुओं ने उल्लास के साथ होली मनाई। यहां भी घर-घर जाकर नवजात को ढूंढने की रस्म अदा की गई।

IMG-20170314-WA0005IMG-20170314-WA0003IMG-20170314-WA0004

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …