Breaking News
Home / breaking / जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे, कैंसर से मौत

जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे, कैंसर से मौत

add kamal
मुंबई। भारतीय सिनेमा के जाने-माने एक्टर विनोद खन्ना का मुंबई के अस्‍पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। करीब एक माह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Vinod khannavinod khanna

तब उनके बेटे राहुल खन्ना ने डिहाइड्रेशन की वजह से तबीयत बिगडऩा बताया था। इसके बाद उनका फैमिली के साथ फोटो वायरल हुआ जिसमें विनोद खन्ना काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी व बेटे ने पुन: उनकी हालत में सुधार का दावा किया था।

Vinod khanna
देशभर में उनके प्रशसंक भी उनकी सेहतमंदी की दुआ कर रहे थे। इसी बीच मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 70 साल के थे। विनोद खन्ना फिल्मों से लेकर राजनीति तक काफी सक्रिय रहे।

keva bio energy card-1

वह ओशो के अनुयायी भी रहे। उनके बड़े बेटे अक्षय खन्ना स्थापित अभिनेता हैं। अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ विनोद खन्ना की जोड़ी काफी जमी थी। इन स्टार ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

 

स्टारडम से संन्यास

विनोद खन्ना ओशो से प्रभावित होकर 1985 में अमेरिका स्थित उनके आश्रम में चले गए। पीछे से उनकी फैमिली बिखर गई। पत्नी गीतांजलि ने तलाक ले लिया।

बाद में विनोद वहां से वापस फ़िल्मी दुनिया में लौट आए। अपने से 17 साल छोटी कविता से शादी की और फिल्मों में फिर झंडा गाड़ा। इसके बाद राजनीति में सक्रिय हुए। वह पंजाब की गुरदासपुर सीट से सांसद भी रहे।

यह भी पढ़ें

विनोद खन्ना की पत्नी बोलीं- उनकी हालत में है सुधार

goo.gl/FZzIBV

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …