Breaking News
Home / breaking / दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, बॉलीवुड सदमे में

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, बॉलीवुड सदमे में

 

मुम्बई। बॉलीवुड को 24 घण्टे में दूसरी बार बड़ा सदमा लगा है। एक दिन पहले मशहूर कलाकार इरफान खान केइंतेकाल के बाद आज सुबह दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।

उन्हें बुधवार को ही मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए। सूचना मिलते ही बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

  

ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं।’

कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी. ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने सांस लेने में तकलीफ के कारण एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था।

कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली. वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली यानी कपूर खानदान में ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था।

चिंटू के नाम से मशहूर

ऋषि कपूर ने अपने परिवार की राह पर चलकर फिल्मों में बचपन में ही कदम रख दिया था। 1973 में फिल्म बॉबी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। 1970 में राजकपूर की ही फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई।

बॉबी, द बॉडी, प्रेम रोग, 102 नॉटऑउट, मुल्क समेत सैकड़ों ऐसी फिल्में थीं जिसमें ऋषि कपूर ने शानदार काम किया था। उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया।

Check Also

1 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …