Breaking News
Home / breaking / मशहूर गायक वडाली बंधु की जोड़ी टूटी, छोटे भाई प्यारेलाल वडाली का निधन

मशहूर गायक वडाली बंधु की जोड़ी टूटी, छोटे भाई प्यारेलाल वडाली का निधन


NEWS NAZAR : नई दिल्ली
मशहूर सूफी गायक जोड़ी के छोटे भाई प्यारेलाल वडाली का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। प्यारेलाल के देहांत के साथ ही वडाली ब्रदर्स नाम से मशहूर जोड़ी टूट गई। वह पूरन चंद वडाली के छोट भाई थे। प्यारेलाल की उम्र करीब 75 वर्ष थी।

प्यारेलाल वडाली की तबीयत खराब होने के बाद गुरुवार को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमृतसर के ही वडाली गांव निवासी गायक बंधु अपने पंजाबी-सूफी गानों के लिए देश-विदेश में मशहूर रहे हैं। काफिया, गजल और भजन गाने में दोनों भाईयों का कोई सानी नहीं था। इन दोनों भाईयों ने बॉलीवुड में भी कुछ मशहूर गाए हैं।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …