Breaking News
Home / बॉलीवुड / लूलिया के साथ शो होस्ट करेंगे सलमान

लूलिया के साथ शो होस्ट करेंगे सलमान

lulia1
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, रोमानियाई अभिनेत्री लूलिया वंतूर के साथ एक शो को होस्ट कर सकते हैं।
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस शो को होस्ट कर रहे हैं। सलमान और लूलिया के बीच संबंधों की अक्सर चर्चा होती है। लूलिया को सलमान खान की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। लूलिया और सलमान की सगाई की खबरें भी आई थी।

lulia
लेकिन बाद में सलमान के परिवार ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। कई बार लूलिया और सलमान को साथ में देखा जाता है। पिछले दिनों सलमान के 50वें बर्थडे पर भी लूलिया उनकी पार्टी में शामिल हुई थी। अब चर्चा है कि सलमान और लूलिया मिलकर एक शो होस्ट करने जा रहे हैं।

चर्चा है कि सलमान और लूलिया मिलकर एक रियलिटी शो होस्ट करेंगे। इस रियलिटी शो का नाम है द फार्म। इस शो को एक स्वीडिश प्रोड्यूसर बना रहे हैं। इस शो का प्रसारण इस साल के अंत तक शुरू होगा। सलमान और
लूलिया द्वारा होस्ट यह शो विश्व के 40 देशों में प्रसारित होगा।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *