Breaking News
Home / बॉलीवुड / विराट कोहली भड़के, बोले अनुष्का के पीछे पड़े लोगों को शर्म आनी चाहिए

विराट कोहली भड़के, बोले अनुष्का के पीछे पड़े लोगों को शर्म आनी चाहिए

veerat kohlianushka sharma
नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पीछे पड़ने वाले लोगों को जमकर लताड़ते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। रविवार को विश्व कप टी-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले विराट ने सोमवार को ट्वीट कर ऐसे लोगों को लताड़ा।
विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि लगातार बिना रुके अनुष्का शर्मा के पीछे पड़े रहने वालों को शर्म आनी चाहिए। कुछ तो रहम करो। उसने हमेशा मुझे सकारात्मकता ही दी है। विराट ने अपने गुस्से का इजहार ट्विटर ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट लिखकर किया। उन्होंने लिखा कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो नकारात्मक चीज को अनुष्का से ही जोड़ डालते हैं। उन लोगों को खुद को पढ़ा-लिखा कहने में शर्म आनी चाहिए। जब मेरे खेल में मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं, उसका अनुष्का से कोई लेना-देना नहीं है, उसे दोषी ठहराने वालों को शर्म आनी चाहिए। अगर उन्होंने कुछ किया है, तो वह है कि उन्होंने मुझे प्रेरित किया और हमेशा मुझे सकारात्मकता दी।
यह बात मैं बहुत पहले कह देना चाहता था। मुझे इस पोस्ट के लिए किसी तरह का सम्मान नहीं चाहिए, बल्कि कुछ तरस खाइए, और उनका सम्मान कीजिए। अपनी बहन या गर्लफ्रेंड या पत्नी के बारे में सोचिए, वह कैसा महसूस करेंगी अगर कोई उनके पीछे पड़ा रहे और किसी भी समय सार्वजनिक रूप से उनका मजाक उड़ाया जाए।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *