Breaking News
Home / breaking / आज भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ, अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे

आज भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ, अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे

 

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को चूस रही हैं।

अब पेट्रोल 106 रुपए के करीब पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज रविवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 18 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

 

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 04-JUL-2021
 
Petrol         105.96
 
Diesel         98.18
 
Power         109.78
 
Turbo          101.68 
 
 बीते कल के रेट

Date 03-JUL-2021

Petrol           105.60

Diesel           98.00

Power           109.41

Turbo            101.51 

 

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …