Breaking News
Home / breaking / कम उम के लड़के से प्यार कर फंस गई यूपी की महिला

कम उम के लड़के से प्यार कर फंस गई यूपी की महिला

 

करपी अरवल।  अपने से कम उम्र के लड़के से प्यार फिर शादी और अब धोखा। कुछ ऐसी ही कहानी यूपी के अमेठी की रेखा की है। सोनू के साथ जिंदगी संवारने निकली रेखा की जिंदगी अब बोझ बन गई है। घर-घर भीख मांगकर पेट भरने को मजबूर हो गई है। अब उसके पास बचा है तो सिर्फ सदमा, दर्द, दुख और गुस्सा। तीन साल पहले हरियाणा की एक कंपनी में साथ काम करते वक्त सोनू और रेखा का प्यार परवान चढ़ा था। 42 वर्षीय महिला अकेली थी, 28 वर्षीय युवक ने भी खुद को अकेला बता शादी रचा ली।

दोनों साथ-साथ रहने लगे। एक साल बाद सोनू अपने गांव शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बम्भई गांव आ गया। उसके कहने पर पीछे से रेखा भी आई, जिसे सोनू ने शहर तेलपा में एक किराए के मकान में रखा। यहां आने पर रेखा को पता चला कि सोनू अकेला नहीं, माता-पिता और भाई-भाभी भी हैं। कुछ दिनों बाद यह बात भी सामने आ गई कि वह पहले से शादीशुदा है। तब सोनू ने यह झांसा दिया कि वह दोनों को रखेगा। लेकिन कुछ दिनों बाद वह लापता हो गया। रेखा के समक्ष खाने-पीने के लाले पड़ गए।

 

आसपास के लोग भोजन दे देते थे, तब पेट भर पाता था। आसपास के लोगों ने सोनू के गांव में संपर्क कर मदद दिलाने का प्रयास किया। इस बीच वह एक दिन आया और रेखा को हरियाणा ले जाने की बात कह वहां से निकल गया। मेहंदयिा थाना के उसरी गांव के समीप रेखा को छोड़कर फरार हो गया। वह न्याय मांगने थाने पहुंची, वहां कहा गया कि मामला हरियाणा का है, केस वहीं दर्ज होगा। वह लौटकर शहर तेलपा आ गई। वहां से कुछ लोगों ने बम्भई गांव पहुंचा दिया।

घर में ताला लटका था, घरवाले पहले ही फरार हो गए थे। रेखा ने ग्रामीणों से कहा कि घर खुलवा दीजिए यहीं रहूंगी। कमाकर खा लूंगी। ग्रामीणों ने सलाह दी कि ताला तोड़ने पर चोरी का केस हो सकता है। पुलिस बुला लो, वह फिर थाने गई, लेकिन निराशा हाथ लगी। लौटकर फिर शहर तेलपा आ गई, जहां लोगों की दया पर कभी एक तो किसी दिन दोनों वक्त का भोजन मिल जाता है। उसके पास हरियाणा लौटने के पैसे भी नहीं हैं।

 

अब वह यह मान रही है कि उनसे बड़ी गलती हो गई। मैं रिश्ता निभाती रही और वह खत्म करने में लगा रहा। अब न विश्वास रहा और न ही दिल में किसी प्रकार का प्यार। मैं टूट चुकी हूं। मुझे पता है कि न तो मैं उसे माफ कर सकती हूं और न ही रिश्ते से बाहर निकल सकती हूं।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …