Breaking News
Home / breaking / घर में खाना पकाते गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत, मची तबाही

घर में खाना पकाते गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत, मची तबाही

 

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया के बैरिया क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई और नौ व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार जयप्रकाश नगर नई बस्ती दलजीत टोला मे लक्ष्मण प्रजापति के घर गत रात गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। घर के अन्य सदस्य टीवी देख रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया और पूरा घर आग की लपटों मे घिर गया। लोग संभलते तब तक घर मे रखा दूसरा सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ फट गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और सभी झुलसे लोगों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने पूनम देवी (20) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे इन्दल प्रजापति,राजेश ,छोटक ,रमायन ,मुन्नी देवी,फुलकुमारी, प्रियंका,राधिका एवं सरिता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …