Breaking News
Home / breaking / दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने मां के लिए किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने मां के लिए किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

 

लखनऊ। बालीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को अपनी मां एवं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में रोड शो किया।

शाम करीब चार बजे जीपीओ से शुरू हुए रोड शो में समाजवादी रथ पर सवार सोनाक्षी सिन्हा के साथ पूनम सिन्हा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव सवार थी। रोड शो में बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ भी रोड शो का हिस्सा बनी।

सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजामों के बीच डिंपल यादव, पूनम और सोनाक्षी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रही थी जबकि सपा कार्यकर्ता गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को गर्म बनाने में जुटे थे। रोड शो हजरतगंज, लालबाग, केसरबाग, अमीनाबाद और पुराने लखनऊ होते हुये डालीगंज पहुंचा। लखनऊ में पांचवे चरण में छह मई को मतदान होगा। इस चरण का चुनाव प्रचार कल शाम थम जाएगा।

सिन्हा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह और कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम से है। सपा प्रत्याशी के पति और अभिनेता शत्रुधन सिन्हा बिहार के पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …