Breaking News
Home / breaking / पति का दोस्त शराब पिलाकर करता रहा रेप, अश्लील वीडियो बनाया

पति का दोस्त शराब पिलाकर करता रहा रेप, अश्लील वीडियो बनाया

 

कानपुर। एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
बर्रा 4 निवासी महिला ने अपने पति के मित्र पर आरोप लगाया है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना कर लगातार ब्लैक मेल करता था। महिला की शादी 2013 में इलाहाबाद निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब और जुए का लती था।

पति का दोस्त सोनू रोजाना घर आता था और दोनों शराब पीते थे। एक दिन मौका पा कर आरोपी ने पीड़िता को जबरन शराब पिला कर नशे में कर दिया इसके बाद दुष्कर्म किया। साथ ही इसका वीडियो बनाकर लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।

 

यह भी देखें

इस मामले में अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …