Breaking News
Home / breaking / पिता का इलाज कराने आई किशोरी से क्लिनिक संचालक ने किया दुष्कर्म

पिता का इलाज कराने आई किशोरी से क्लिनिक संचालक ने किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। पिता की शराब की लत छुड़ाने के बहाने एक क्लिनिक का संचालक ने उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार कर दिया। इसके बाद उसने उसके पिता की जान खतरे में बताकर कई दिन तक हवस का शिकार बनाया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता 12वीं की छात्रा है। वह लंबे समय से अपने पिता की शराब की लत से परेशान है। उसके 42 वर्षीय पिता ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं।

वह पहले भी अपनी शराब की लत छुड़ाने के लिए अन्य रीहैब सेंटर जा चुके हैं, लेकिन इलाज सफल नहीं रहा, बल्कि उल्टे वह और गुस्सैल स्वभाव के होते चले गए। इस पर पिछले दिनों इस क्लिनिक पर इलाज शुरू कराया। क्लिनिक संचालक की गन्दी नजर किशोरी पर पड़ी।

 

उसने जूस में नशे की दवा मिलाकर किशोरी को पिला दी और उससे रेप किया। होश में आने पर किशोरी ने शोर मचाया तो उसके पिता की मौत का डर दिखाकर बाद में भी कई बार उसे बलात्कार किया।

 

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …