Breaking News
Home / breaking / पुनर्विवाह : देवर-भाभी बने पति-पत्नी, विधवा विवाह का सराहनीय कदम

पुनर्विवाह : देवर-भाभी बने पति-पत्नी, विधवा विवाह का सराहनीय कदम

बांदा। पुनर्विवाह को अपनी शान के खिलाफ मानने वालों को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बांदा शाखा ने एक नई राह दिखाई है। महासभा ने बड़ा दिल दिखाते हुए देवर को पति और भाभी को पत्नी के रूप में अंगीकार कर लिया।
समाज की मौजूदगी में मैरिज हाल में विधवा विवाह पूरी शाने-ओ-शौकत से हुआ। हाल ही विधवा हुई वंदना सिंह ने अपने ही देवर शुभम सिंह उर्फ मनीष के साथ सात फेरे लिए।
जयमाल पहनाकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया। शुभम ने भी अपनी भाभी रही वंदना को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया। इसी के साथ क्षत्रिय समाज में एक नई शुरूआत हो गई। विवाहोत्सव में दोनों पक्षों के खानदानी और व्यवहारी शरीक थे।

क्षत्रिय महासभा के बांदा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार सहित महासभा के तमाम पदाधिकारियों ने वर वधु दोनों को ही आशीर्वाद दिया। साथ ही कहा कि बुंदेली धरती से शुरू हुआ यह शुभ कार्य देश-प्रदेश तक फैलाया जाएगा। कहा कि कम उम्र में विधवा होने वाली बेटियों की उपेक्षा और दशा पर हम मूकदर्शक नहीं रह सकते।

मायके से भी अच्छा लगा ससुराल 
विधवा से पुन: सुहागन बनीं वंदना सिंह स्नातक हैं।  अपने देवर के साथ सात फेरे लेने से पूर्व उसने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही पति की मौत ने उन्हें निराश कर दिया था। लेकिन सास-ससुर सहित ससुराल के सारे सदस्य उसके संकट मोचक साबित हुए। ससुराल की भरपूर सराहना करते हुए वंदना ने कहा कि वहां का माहौल उसे मायके से भी ज्यादा अच्छा लगता था। खुशी जताई कि उसे फिर वही परिवार ससुराल के रूप में मिला है। वंदना ने कम उम्र में विधवा होने वाली युवतियों से कहा कि हौसला रखें और परिवार की मदद से नए जीवन की शुरूआत करें।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …