Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल आज दूसरे दिन भी सस्ता हुआ, जानिए ताजा रेट

पेट्रोल-डीजल आज दूसरे दिन भी सस्ता हुआ, जानिए ताजा रेट

अजमेर। तेल कम्पनियों ने आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में गुरुवार को कमी आई थी। तेल कम्पनियों ने पेट्रोल और डीजल 6-6 पैसे सस्ता किया था। जबकि आज पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता किया है।

अजमेर में आज पेट्रोल 72.00 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.52 रुपए प्रतिलीटर हो गया है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 31-MAY-19

Petrol         72.00

Diesel         68.52

Power         74.83

Turbo         71.73

बीते कल के रेट

Date 30-MAY-19

Petrol       72.07

Diesel       68.64

Power       74.90

Turbo        71.85

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …