Breaking News
Home / breaking / महंगाई के ब्रेक फेल : आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

महंगाई के ब्रेक फेल : आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

 

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। अब पेट्रोल 102 रुपए के पार पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज शुक्रवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 12-JUN-2021

Petrol         102.41

Diesel         95.63

Power         106.23

Turbo          99.14 

बीते कल के रेट

Date 11-JUN-2021

petrol          102.13

Diesel         95.39

Power         105.95

Turbo          98.89 

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …