Breaking News
Home / breaking / भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 19 घायल

भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 19 घायल

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के गुन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रोडवेज की बस और बुलेरो वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बालिका समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और करीब 19 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार एटा से बोलेरो पर सवार होकर 19 लोग नैनीताल जा रहे थे। ननौरा-बदायूं मार्ग पर कालिका मंदिर के पास सुबह करीब सात बदायूं से दिल्ली जा रही राज्य परिवहन (रोडवेज) की बस से बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डेढ़ साल की बालिका, दो महिलाएं और तीन पुरुषों समेत छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के करीब 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कई की हालत गंभीर है।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …