Breaking News
Home / breaking / महिला ने पिस्टल हाथ में लेकर बनाई रील, अब पुलिस ढूंढ रही

महिला ने पिस्टल हाथ में लेकर बनाई रील, अब पुलिस ढूंढ रही

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में हाथ में रिवॉल्वर लेकर एक फिल्मी गाने पर महिला ने वीडियो बनाई। इसको उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मंगलवार को वीडियो सामने आया तो पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया। पुलिस वीडियो बनाने वाली महिला की तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक महिला के दो वीडियो वायरल हुए। इसमें महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही है। वीडियो में म्यूजिक बज रहा है…’हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं…’। वीडियो 10 सेकंड का है। महिला ने घर की छत पर खड़े होकर वीडियो बनाए हैं।
दूसरा वीडियो 13 सेकंड का है। इसमें भी महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए हैं। बैकग्राउंड में ‘वो बंदूक भी हमारी होगी…गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा’ में डायलॉग चल रहा है। बताया गया कि महिला ने इंस्टाग्राम के लिए रील बनाई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …