Breaking News
Home / breaking / ये हैं अच्छे दिन ? : पेट्रोल-डीजल आज भी महंगा हुआ, पेट्रोल का शतक

ये हैं अच्छे दिन ? : पेट्रोल-डीजल आज भी महंगा हुआ, पेट्रोल का शतक

अजमेर। मोदी सरकार कोरोना काल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है। इस समय दाम उच्चतम स्तर पर हैं। आज रविवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 29 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है। इसी के साथ पेट्रोल शतक लगाने जा रहा है।

मालूम हो कि केन्द्र सरकार हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है, हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन ताज्जुब यह है कि हर बार चुनाव होते ही तेल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं। पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

यह भी देखें

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 23-MAY-2021

Petrol          99.37

Diesel          92.49

Power          103.19

Turbo           96.00 

बीते कल के रेट

Date 22-MAY-2021

Petrol            99.19

Diesel            92.20

Power            103.01

Turbo              95.71 

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …