Breaking News
Home / breaking / रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, छत उड़ी, 6 लोग झुलसे

रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, छत उड़ी, 6 लोग झुलसे

Demo pic

आगरा। शाहगंज के न्यू प्रकाश नगर में घर में सिलिंडर में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इससे रसोई की छत उड़ गई। दीवार भी ढह गई। हादसे में परिवार के छह लोग घायल हो गए।

मकान मालिक विनोद कुमार का बेटा सुनील 15 प्रतिशत तक झुलस गया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि प्रांरभिक तौर पर आग सिलिंडर में लीकेज से लगने की आशंका है। जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
न्यू प्रकाश नगर में विनोद कुमार का दो मंजिला मकान है। मकान के भूतल पर विनोद का बेटा संजय और उसकी पत्नी रिंकी रहते हैं। प्रथम तल पर दूसरा बेटा सुनील, उसकी पत्नी दुर्गेश, विनोद, उनकी पत्नी कमलेश, आठ साल का नाती वरुण व मुस्कान रहते हैं।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को परिवार के लोग शादी में गए थे। देर रात लौटकर आए। तब चाय बनाकर पी थी। इसके बाद सोने चले गए।
सोमवार सुबह तकरीबन आठ बजे दुर्गेश देवी चाय बनाने के लिए रसोई में गई थीं। उन्होंने जैसे ही माचिस की तीली जलाई आग लग गई। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ कर पाते, तेज धमाका हो गया। रसोई की छत उड़ गई। एक तरफ की दीवार भी गिर गई।
धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग जुट गए। उन्होंने परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। पुलिस ने घायल विनोद, कमलेश, सुनील, दुर्गेश और दो बच्चों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा। सुनील 15 प्रतिशत तक  जल गया है। बाकी मामूली रूप से झुलसे हैं।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …