Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन : गंगाजी में नौकाएं चलाने की मिली इजाजत, नाविकों के चेहरे खिले

लॉकडाउन : गंगाजी में नौकाएं चलाने की मिली इजाजत, नाविकों के चेहरे खिले

वाराणसी। देश में चर्चित वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आज यहां के नौकायन को नई जिंदगी लौटा दी। उन्होंने गंगाजी में न केवल नौकाएं चलाने की अनुमति दे दी, बल्कि खुद भी नौका विहार कर घाटों का जायजा लिया। उनके इस निर्णय से लोगों में हर्ष की लहर है।
लॉकडाउन के कारण 90 दिनों से ज्यादा समय से वाराणसी में नौकाओं का परिचालन लगातार ठप था। जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और मंगलवार से नगर निगम में रजिस्टर्ड नौकाओं को चलाने की अनुमति प्रदान कर दी। अब फिर से गंगा में छोटी बड़ी नौकाओं की मणिमालायें एकबार फिर से काशी को सुशोभित करेंगी।
सुबह नौका संचालन का जायज़ा लेने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा गंगा घाट पहुंचे और उन्होंने नौका विहार भी किया।
नौका परिचालन का आदेश मिलते के बाद नाविकों ने गंगा पूजन किया। गंगा पूजन के बाद जिलाधिकारी को भी प्रसाद दिया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने गंगा घाटों का निरीक्षण भी किया। ऐसा पहली बार हुआ है जब जिलाधिकारी खुद नाविकों का दर्द समझने गंगा घाट पर पहुंचे थे। फिलहाल नाविकों में काफी हर्ष का माहौल है। बाढ़ आने से पहले कुछ दिन नौका परिचालन से नाविकों की कुछ आमदनी हो जाएगी।
 नाविक को 100 की जगह डीएम ने दिए 2000
 
जिलाधिकारी आज एकबार फिर उस वक्त चर्चा में आ गए जब उन्होंने नौका विहार के बाद नाविक शम्भू साहनी को पैसा देना चाहा। शम्भू ने पहले तो मना कर दिया लेकिन उपस्थित लोगों के बारबार कहने पर शम्भू ने जिलाधिकारी से 100 रुपये  देने को कहा। इसपर जिलाधिकारी ने
2000 रूपये निकालकर शम्भू को दिए और कहा बच्चों के लिए मिठाई लेते जाना।

 नाविक सेवा समिति के अध्यक्ष शम्भू सहानी ने बताया कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेश के बाद आज से हम सभी का रोजग़ार शुरू हो गया है। आज उन्होंने स्वयं यहाँ पहुंचकर नौका विहार किया और घाटों का जायज़ा लिया। इस दौरान नौका विहार के बाद उन्होंने मुझसे मेहनताना पूछा तो मैंने 100 रुपये बताया पर उन्होंने 2000 हज़ार रूपये दिए और कहा कि बच्चों के लिए मिठाई लेते जाना।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …