Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन में किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म करता रहा मदरसा संचालक, अरेस्ट

लॉकडाउन में किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म करता रहा मदरसा संचालक, अरेस्ट

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में एक किशोर के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गुरूवार को एक मदरसे के संचालक को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिकंदरपुर कस्बे का एक 14 वर्षीय किशोर मदरसा मीर शेखूल ओलम मुड़ियापुर में पढ़ता है। मदरसा के संचालक वाजिद अली उर्फ मंजिल उसके साथ पिछले दो माह से अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने अंतिम बार 23 अप्रैल को भी दुष्कर्म किया। किशोर के मना करने पर संचालक उसे जान से मारने की धमकी देता था।

 

किशोर के पिता की शिकायत पर बुधवार मदरसा संचालक के विरुद्ध भारतीय दंड विधान के अप्राकृतिक दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी के आरोप तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5 और 6 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …