Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन में वैट की मार, पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, जानिए ताजा रेट

लॉकडाउन में वैट की मार, पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, जानिए ताजा रेट

अजमेर। लॉकडाउन के बीच सरकार ने आमजन को झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। इससे पिछले 29 दिन तक स्थिर चल रहे पेट्रोल डीजल के दामों में आज बढ़ोतरी हो गई है। इससे पहले भी केंद्र और राज्य सरकार ने इन पर टैक्स बढाकर आमजन से राहत छीन ली थी। दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में 30 फीसदी तक गिरावट होने के बावजूद भारत में आम जनता को पेट्रोल-डीजल में राहत नहीं मिल रही है।

वैट बढ़ने से पेट्रोल 1.12 रुपए और डीजल 53 पैसे प्रतिलीटर महंगा हुआ है।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date :16-APR-2020

Petrol          76.37

Diesel         69.50

Power         79.72

Turbo          72.99

 बीते कल के रेट

Date 15-APRIL-20 

Petrol           75.25

Diesel           68.97

Power           78.56

Turbo            72.42

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …