Breaking News
Home / breaking / लो, पेट्रोल-डीजल आज भी सस्ता हुआ, मतदान के बाद रेट बढ़ने के कयास फेल

लो, पेट्रोल-डीजल आज भी सस्ता हुआ, मतदान के बाद रेट बढ़ने के कयास फेल

अजमेर। पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को भी कम हुए हैं। पांच राज्यों में मतदान सम्पन्न होने के बाद भी आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ। इससे लोगों का यह कयास फेल हो गया कि यह चुनावी स्टंट है।

पिछले डेढ़ महीने से लोगों को लगातार राहत मिल रही है। इससे पहले पेट्रोल 85 रुपए पार होने से जनता में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष फैल गया था। तब पीएम नरेन्द्र मोदी ने तेल कम्पनियों के प्रमुखों की बैठक लेकर दाम कंट्रोल करने पर चर्चा की। उसके बाद से ही दाम लगातार कम हो रहे हैं जबकि कहा यह जा रहा है कि कच्चे तेल के भावों में कमी के कारण ऐसा हो रहा है।


उधर, आम जनता में यह भी चर्चा है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल सस्ता किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि दाम कम होने का सिलसिला कब तक जारी रहता है।

अजमेर में आज पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल के दाम में 25 पैसे की कमी हुई है। आज अजमेर में पेट्रोल 71.02 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा।

आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date.    08-DEC-18

Petrol.          71.02

Diesel.          67.29

Power.         73.85

Turbo.          70.50

बीते कल के रेट

Date.     07-DEC-18

Petrol.          71.24

Diesel.          67.54

Power.         74.07

Turbo.          70.75

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …