Breaking News
Home / breaking / स्पा सेंटर में इस काम के वसूलती थी 15 सौ रुपए हर घण्टे, यूं हुआ खुलासा

स्पा सेंटर में इस काम के वसूलती थी 15 सौ रुपए हर घण्टे, यूं हुआ खुलासा

 

Demo pic

गाजियाबाद। शहर के नामी मॉल में चल रहे एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां लड़कियां खुद ही ग्राहक फंसाकर लाती और उनसे सेक्स सम्बन्ध बनाती थीं।

बदले में ग्राहक से 1500 रुपए 1 घण्टे के चार्ज करती थीं। इनमें से आधा हिस्सा स्पा सेंटर संचालिका को मिलता था। पुलिस ने दो युवकों सहित चार लड़कियों को अरेस्ट कर लिया जबकि कुछ भाग निकले। अदालत ने छहों को जेल भेज दिया है।

 

वैशाली सेक्टर चार के शॉप्रिक्स मॉल में चल रहे सियारा स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। वहां तीन युवक और सात लड़कियां मौजूद मिलीं। लड़कियों को युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने दो युवक और चार महिलाओं को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान ही तीन महिलाओं और एक युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने स्पा सेंटर से 35 सौ रुपये, कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियां बरामद की।

पकड़े गए दोनों युवक गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी गौतम कपूर और दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी अंकित हैं, जबकि चारों लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं।

सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि स्पा सेंटर की संचालिका की भूमिका की जांच की जा रही है। पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि स्पा सेंटर की संचालिका का एक पार्टनर भी है जो इंदिरापुरम की एक बड़ी मशहूर सोसाइटी में रहता है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …