Breaking News
Home / breaking / BJP नेता ने बदसलूकी करते हुए दी धमकी, बेहोश होकर गिरे एक्सईएन

BJP नेता ने बदसलूकी करते हुए दी धमकी, बेहोश होकर गिरे एक्सईएन

फिरोजाबाद। शहर में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राममरेश कटारा का नगर निगम निर्माण के एक्सईन विकास कुरील से विवाद हो गया। विवाद में भाजपा नेता की बदसलूकी और धमकी के बाद नगर निगम में निर्माण विभाग के एक्सईएन बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शहर के पालीवाल ऑडीटोरियम में सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थीं। नगर निगम में निर्माण विभाग के एक्सईन एवं प्रभारी नगर आयुक्त विकास कुरील भी तैयारियों में जुटे थे। इस दौरान वहां भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा पहुंचे। इसी दौरान भाजपा नेता और एक्सईएन विकास कुरील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।


एक्सईएन विकास कुरील का आरोप है कि आरोप है कि भाजपा नेता ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। उन्हें धमकी भी दी। इससे घबराए कुरील का ब्लेड प्रेशर बढ़ गया और बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं भाजपा नेता रामनरेश कटारा ने कहा कि एक्सईएन कुरील तमाशा कर रहे हैं ताकि उनकों काम ना करना पड़े।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …