Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाते-बढ़ाते हांफी मोदी सरकार !

पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाते-बढ़ाते हांफी मोदी सरकार !

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को चूस रही हैं। पेट्रो पदार्थों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

इसी बीच पेट्रोल 109 रुपए के करीब पहुंच गया है। दाम बढ़ाते-बढ़ाते सरकार हांफ गई है, इसलिए पिछले एक पखवाड़े से कीमतें स्थिर कर रखी है। माना जा रहा है कि कुछ दिन बाद दाम और ऊपर तक जाएंगे। फिलहाल आज सोमवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर रखे हैं।

यह भी देखें

 

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर दी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 2-AUG-2021

Petrol       108.40

Diesel       98.73

Power       112.22

Turbo        102.24 

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …