Breaking News
Home / breaking / फ्लिपकार्ट ने अपनी कर्मचारी को एक दिन की सीईओ बनाया, जानें क्यों?

फ्लिपकार्ट ने अपनी कर्मचारी को एक दिन की सीईओ बनाया, जानें क्यों?

Flipcart
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने स्टोर रूम की कर्मचारी 34 वर्षीय पद्मिनी एमपी को एक दिन के लिए कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ बना दिया। पद्मिनी ने पूरे एक दिन कंपनी के कार्यालय में सीईओ के रूप में काम किया।

padmini mp
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा अनोखा कदम किसलिए? तो हम आपको बताते हैं कि कंपनी ने अपनी दसवीं वर्षगांठ पर यह रोचक निर्णय लिया कि किसी कर्मचारी को एक दिन के लिए संगठन की अगुवाई का मौका दिया जाए।

add kamal

पद्मिनी ने नायक फिल्म के अनिल कपूर के तरह जोरदार फैसले नहीं किए, लेकिन इस अनुभव का पूरा आनंद उठाया। पद्मिनी चार साल से फ्लिपकार्ट के साथ जुड़ी हैं और वह फुलफिलमेंट केंद्र की टीम में सहायक निदेशक हैं।

एक दिन के सीईओ की अवधारणा का विचार पूर्व में कई कंपनियां अपना चुकी हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही एक दिन के लिए गल्फ ऑयल इंडिया का सीईओ बनाया गया था। वहीं पाकिस्तान के क्रिकेटन वसीम अकरम राइड प्लेटफार्म करीम में एक दिन की यह भूमिका निभा चुके हैं।

keva bio energy card-1
फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों से इस बारे में प्रविष्टियां मांगी थीं। कर्मचारियों को बताना था कि वे एक दिन के लिए सीईओ क्यों बनना चाहते हैं।

कंपनी के आधिकारिक सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह हमारे प्रतिभाशाली कर्मचारियों के लिए एक शानदार मौका था। एक दिन के सीईओ के रूप में पद्मिनी ने कारोबार की स्थिति का जायजा लिया, अंशधारकों के साथ बैठकेें कीं और कार्रवाई योजना सौंपी। हालांकि उनके साथ कृष्णमूर्ति भी थे। 

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …