Breaking News
Home / देश दुनिया / अंडमान-निकोबार में भारी बारिश, हेवलॉक आईलैंड पर 1400 पर्यटक फंसे

अंडमान-निकोबार में भारी बारिश, हेवलॉक आईलैंड पर 1400 पर्यटक फंसे

kewa-product

पोर्ट ब्लेयर/नई दिल्ली। अंडमान निकोबार पर घूमने गए 1400 पर्यटक फंस गए हैं। बुधवार को नेवी के चार जहाज उनको बचाने के लिए हेवलॉक आईलैंड भेजे गए हैं। दरअसल अंडमान में भारी बारिश हो रही है।अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

keva-00

अंडमान और निकोबार के आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद मांगी थी। हेवलॉक आईलैंड पोर्ट ब्लेयर से 40 किलोमीटर दूर है।

keva-0

आपदा प्रबंधन विभाग मैनेजमेंट के डारक्टरेट के अधिकारी ने कहा, ‘पोर्ट ब्लेयर से 310 किलोमीटर दूर पानी में दवाब बन रहा है। इस वजह से नेवी से मदद मांगी गई क्योंकि हम किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहते।’
उन्होंने कहा कि एनएस बित्रा, बंगरामस, कुंभीर और एलसीयू 38 को हेललॉक के लिए रवाना कर दिया गया है। हेवलॉक अपने बीचों के लिए दुनिया भर के टूरिस्टों के बीच मशहूर है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि वह दवाब कब किसी भयानक चक्रवात में बदल जाए इसका कोई अंदाजा नहीं है। ऐसे में पर्यटक को जल्द से जल्द वहां से निकालना जरूरी है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …