Breaking News
Home / breaking / अखिलेश को ‘साइकिल’ मिलते ही साफ होने लगी महागठबंधन की तस्वीर

अखिलेश को ‘साइकिल’ मिलते ही साफ होने लगी महागठबंधन की तस्वीर

akhilesh yadav

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा, कांग्रेस, रालोद व अन्य छोटे दलों को मिलाकर होने वाले महागठबंधन की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन फाइनल हो चुका है। चुनाव आयोग में समाजवादी पार्टी के चिन्ह को लेकर चल रही खींचतान समाप्त हो चुकी है। अब महागठबंधन की घोषणा हो जायेगी। वहीं डिम्पल यादव, प्रियंका गांधी व चारू चौधरी महागठबंधन की स्टार प्रचारक होंगी।

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

2017 के चुनाव में कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह से सत्ता में भागीदारी। क्योंकि कांग्रेस मिशन 2019 को लेकर कार्य कर रही है। महागठबंधन के पीछे भी उसकी मंशा यही है। कांग्रेस बिहार का फार्मूला उत्तर प्रदेश में दोहराना चाहती है। इसके लिए वह उत्तर प्रदेश में सपा की पिछलग्गू पार्टी भी बनने को तैयार है।

kewa-product

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में होने वाले महागठबंधन में सपा 250, कांग्रेस 100 से 105 और लगभग 50 सीटें महागठबंधन में शामिल होने वाले छोटे दलों को दी जायेगी। इन दलों में रालोद, पीस पार्टी, महान दल, बीएस फोर व अन्य छोटे-छोटे दल शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की चुनावी सभाओं को जहां राहुल गांधी, अखिलेश यादव व जयंत चैधरी की तिकड़ी संबोधित करेगी। वहीं महागठबंधन की महिला ब्रिगेड भी प्रदेशभर में तूफानी दौरा करेगी।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सपा सांसद डिम्पल यादव, राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और जयंत चैधरी की पत्नी चारू चौधरी महागठबंधन की स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में जहां स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल व स्वाती सिंह प्रचार करेंगी। वहीं महागठबंधन भी डिम्पल, प्रियंका व चारू चौधरी के सहारे महिला मतदाताओं में सेंधमारी करेगी।

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी पहले भी कह चुकी है कि प्रियंका जी इस बार अमेठी व रायबरेली छोड़कर बाहर भी प्रचार करने जायेंगी। रही बात महागठबंधन की तो जो शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे कांग्रेस प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है और स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी उन नामों पर मुहर भी लगा चुकी है।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …