Breaking News
Home / breaking / अब माउंट एवरेस्ट पर भी ‘ट्रैफिक जाम’ का अंदेशा

अब माउंट एवरेस्ट पर भी ‘ट्रैफिक जाम’ का अंदेशा

mount evrest
काठमांडो। शीर्षक पढ़ आप जरूर चौंक गए होंगे। लेकिन यह सच है। आपके शहर की सड़कों की तरह अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी इस सीजन में टै्रफिक जाम के हालात बन गए हैं।
नेपाली पर्यटन विभाग के अनुसार मई के मध्य में करीब 400 पर्वतारोही 8, 848 मीटर उंची माउंट एवरेस्ट की अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। पर्वतारोहियों के साथ ऊंचाई पर जाने वाले सहयोगी भी होते हैं जिनकी संख्या आम तौर पर पर्वतारोहियों से ज्यादा होती है।

add kamal

यानी इस बार करीब एक हजार लोग चढ़ाई करेंगे। इससे लंबी कतार लग सकती है और यात्रा में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। अभियान दलों ने यात्रा की शुरुआत से एक महीने पहले आधार शिविर पहुंचना शुरू कर दिया है।

keva bio energy card-1

पर्वतारोहियों के साथ सहयोगी के रूप में पांच बार माउंट एवरेस्ट पर जा चुके सोनम शेरपा ने कहा कि मौसम के साफ होते ही हर किसी को चोटी पर जाने की जल्दबाजी होगी।

वहां पर्वतारोहियों की बारी तय करने के लिए कोई प्रबंधन नहीं होता है। ऐसे में वहां ट्रैफिक जाम की संभावना है। लौटते समय पर्वतारोहियों के पास आम तौर पर ऑक्सीजन का भंडार कम हो जाता है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …