Breaking News
Home / breaking / आतंकियों ने सुबह का बदला शाम को लिया, ग्रेनेड हमले में महिला समेत दो पुलिसकर्मी घायल

आतंकियों ने सुबह का बदला शाम को लिया, ग्रेनेड हमले में महिला समेत दो पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर। कुलगाम में भारतीय सेना से मुठभेड़ में 5 रविवार सुबह आतंकियों की मौत के बाद उनके साथियों ने शाम को जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड हमला किया इसमें दो पुलिस जवान और एक महिला घायल हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम के समय लाल चौक पर पलाडियम के समीप पुलिस के एक गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका , जिससे दो जवान और एक महिला घायल हो गयी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हमले को अंजाम देने के बाद आतंकवादी अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकले। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है तथा आतंकवादियों को पकडऩे के लिए तलाश अभियान छेड़ा है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …