कोच्चि। केरल के कोच्चि में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार स्वयंसेवकों ने एक भाजपा नेता पर हमला कर दिया। पुलिस ने चारों स्वयंसेवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार भाजपा राज्य परिषद के सदस्य वेनाला सजीवन के घर में घुसकर कुछ स्वयसेवकों ने हमला कर दिया। इससे वेनाला के पैर की हड्डी टूट गई।
वेनाला ने एक संघ नेता पर यह हमला कराने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने चार स्वयंसेवकों को हिरासत में ले लिया। वेनाला का कोच्चि के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।