Breaking News
Home / breaking / इस महिला ने 4 दिन में कमाए 12500 करोड़ से ज्यादा

इस महिला ने 4 दिन में कमाए 12500 करोड़ से ज्यादा

बीजिंग। उम्र 36 साल। पद कंट्री गार्डेन होल्डिंग्‍स कॉरपोरेशन की वाइस चेयरमैन। किस्मत ऐसी कि महज 4 दिन में 12,500 करोड़ रुपए कमा लिए। इस महिला का नाम है यांग हूयांग जिसने अपने पिता की कम्पनी सम्भालते ही यह चमत्कार कर दिखाया है। वह सिर्फ 4 दिन में 12,500 करोड़ रुपए कमा कर देश की 5वीं सबसे अमीर व्यक्ति व देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

  
यांग हूयांग के पिता यांग गुओकियांग चावल की खेती करते थे। उन्होंने 1992 में कंट्री गार्डन होल्डिंग्स की स्थापना की थी। यांग हूयांग ने साल 2005 में कंपनी में अपने पिता की जगह ली थी। यांग हूयांग ने अपने पिता की कंपनी को देश की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी बना दिया है।

4 दिन में 12,500 करोड़ रुपए के इजाफे के साथ हूयांग की सम्‍पत्ति बढ़कर 25.6 अरब डॉलर यानी करीब 1.62 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। कंपनी ने 2017 की अपनी सेल की जानकारी में बताया है कि कंपनी ने 550.8 यूआन (85 बिलियन डॉलर) का बिजनेस किया जो कि उसके 500 बिलियन यूआन के टारगेट से ज्यादा था।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …