Breaking News
Home / देश दुनिया / ओड-ईवन : बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह को पुलिस ने रोका

ओड-ईवन : बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह को पुलिस ने रोका

delhi trafic police
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार से शुरू हुई सम-विषम योजना के दौरान नियम तोडऩे के कारण भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह को इंडिया गेट पर ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने रोक लिया। विषम संख्या के दिन सत्यपाल सिंह अपनी सम नंबर की कार से जा रहे थे।
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही द्वारा रोके जाने पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्हें सरकार की तरफ से सिक्युरिटी मिली है इसलिए उन्हें छूट है। भाजपा सांसद ने कहा कि वह इंडिया गेट पर गए थे। वहां उनकी कार खड़ी थी। एक शख्स उनकी कार की फोटो ले रहा था।

इसीलिए उन्होंने स्वयं पुलिस वाले को बुलाया, जिसने उन्हें वहां गाड़ी पार्क करने का रास्ता बताया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया कि सम-विषम योजना से सांसदों को कोई छूट नहीं दी गई है। सत्यपाल सिंह मुंबई पुलिस के कमिश्नर रह चुके हैं और वर्तमान में बागपत से सांसद हैं।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *