Breaking News
Home / breaking / करारी हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा का इस्तीफा

करारी हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा का इस्तीफा

 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। चोपड़ा ने पार्टी हाई कमान को अपना इसतीफा भेज दिया है जिसे आलाकमान ने अभी स्वीकार नहीं किया है।

पिछले साल अक्टूबर में तीसरी बार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त हुए चोपड़ा ने इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को दिन में संवाददाता सम्मेलन में भी कहा था कि उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया और उन्हें कार्यकर्ताओं का भी पूरा सहयोग मिला लेकिन पार्टी हार हुई और इसके लिए वह नैतिक रूप से जिम्मेदार है। कांग्रेस का इस चुनाव में भी सूपड़ा साफ हुआ है। पिछली बार की तरह उसे एक भी सीट नहीं मिली।

इस बार पार्टी ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसके 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है जिनमें चोपड़ा की बेटी भी शामिल है। इस बार पार्टी का मत प्रतिशत पांच से भी नीचे आ गई जो पिछले चुनाव के करीब 10 फीसदी था।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …