Breaking News
Home / breaking / कश्मीर : हिमस्खलन में इंजीनियर की मौत, 8 लापता

कश्मीर : हिमस्खलन में इंजीनियर की मौत, 8 लापता

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य के लापता होने की खबर है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार को साधना टॉप पर एक कैब हिमस्खलन की चपेट में आ गया। बचाव टीमों ने वाहन से एक बच्चे को सुरक्षित निकाला, जबकि छह अन्य यात्री लापता हैं।

जब हिमस्खलन हुआ उस समय इलाके में बीआरओ के तीन कर्मचारी भी मौजूद थे। हादसे में इंजीनियर मंगला प्रसाद की मौत हो गई। उनका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आठ लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …