Breaking News
Home / breaking / देवनानी से नाराज ब्राह्मण वोटर्स भाजपा के खिलाफ करेंगे मतदान

देवनानी से नाराज ब्राह्मण वोटर्स भाजपा के खिलाफ करेंगे मतदान

अजमेर। ब्राह्मण संघर्ष समिति के बैनरतले ब्राह्मण समाज ने एक बार फिर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। विप्र समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण वोटर्स ने अजमेर उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने का एलान किया है।

शनिवार को समिति से जुड़े सुदामा शर्मा, बलदेव शर्मा, जयश्री शर्मा आदि ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य की भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाले अपने मंत्री देवनानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे समाज में रोष है और उपचुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

यह है पिछले साल एक कांग्रेस नेता ने शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के अपने नाम के आगे प्रोफेसर लगाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कोर्ट की शरण ली। इस पर देवनानी ने टिप्पणी कर दी कि ब्राह्मण भी तो बिना योग्यता के अपने नाम के आगे पंडित लगा लेते हैं। इस पर विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद का जिन्न एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें

देवनानी ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने में रहे नाकामयाब

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …