Breaking News
Home / breaking / केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दीक्षांत समारोह के मंच पर बेहोश हुए, मिठाई खिलानी पड़ी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दीक्षांत समारोह के मंच पर बेहोश हुए, मिठाई खिलानी पड़ी

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को अहमदनगर में दीक्षांत समारोह के दौरान अचानक बेहोश हो गए। उन्हें मंच पर आसपास खड़े अन्य लोगों ने तुरंत संभाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

गडकरी अहमदनगर में कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए थे। समारोह में राज्यपाल सी. विद्यासागर राव भी मौजूद थे।

इसी दौरान शुगर लेवल काफी गिरने से गडकरी अचानक बेहोश हो गए। इससे आयोजकों में खलबली मच गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बाद में गडकरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि वह अब स्वस्थ हैं। अस्पताल में उनका इलाज किया गया। उन्हें खाने को मीठा भी दिया गया।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …