Breaking News
Home / देश दुनिया / ‘केजरीवाल की तरह 420 हैं नजीब जंग’

‘केजरीवाल की तरह 420 हैं नजीब जंग’

subrmaniyam swami
नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केजरीवाल की तरह 420 हैं।

स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि मेरी राय में, दिल्ली के यह एलजी मिस्टर जंग इस उच्च पद के लिए अनुपयुक्त हैं। केजरीवाल की तरह वो भी एक 420 हैं।
हमें दिल्ली में संघ के व्यक्ति की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इससे पहले जून माह में भी उपराज्यपाल नजीब जंग पर तीखा हमला किया था। केजरीवाल के आवास के बाहर धरना पर बैठे सांसद महेश गिरी से मुलाकात के बाद स्वामी ने आरोप लगाया था कि नजीब जंग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल से मार्गदर्शन लेते हैं।
इसके अलावा स्वामी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग पर आरोप लगाया था कि नजीब जंग कांग्रेस की शह पर भाजपा को शर्मसार करने के लिए केजरीवाल को उकसा रहे हैं। जबकि सार्वजनिक तौर पर अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वह आप नेता का विरोध करते दिख रहे हैं।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *