Breaking News
Home / breaking / कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, वीडियो क्लिप शेयरिंग मामले में अब तक 11 अरेस्ट

कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, वीडियो क्लिप शेयरिंग मामले में अब तक 11 अरेस्ट

मंगलूरू। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले के पुतुर में कॉलेज छात्रा किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अश्लील वीडियो क्लिप शेयर करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक उस किशोरी को खाने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था और उसे निर्जन स्थान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शैकत अली, जाबिर और नाजिर शामिल हैं जिन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। इनमें से एक आरोपी पर इस खौफनाक घटना की वीडियो बनाने तथा पीड़ित लड़की को पुलिस के पास नहीं जाने के लिए धमकाने का आरोप है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …