Breaking News
Home / देश दुनिया / क्या आमिर की पत्नी अब तालिबान में रहेंगी?

क्या आमिर की पत्नी अब तालिबान में रहेंगी?

aamir kiran
नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता के मुद्दे पर दिए बयान के बाद भाजपा ने नाराजगी जताई है। साथ ही भाजपा ने आमिर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
आमिर के ‘अतुल्य भारत अभियान’ की भूमिका को याद दिलाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत कभी असहिष्णु नहीं रहा है। अगर ऐसा होता तो भारत कभी अतुल्य भारत हो ही नहीं सकता।
संबित पात्रा ने कहा कि अतुल्य भारत अभियान के दौरान आमिर ने पूरे विश्व के समक्ष देश की जो तस्वीर पेश की थी, उससे भारत की साख को काफी मजबूती मिली है। इस अभियान के दौरान आमिर ने स्वयं ही विश्व को यह संदेश दिया कि हमारे यहां बाहरी लोगों का सम्मान एक देवता की तरह किया जाता है। वैसे में भारत स्वयं अपने नागरिकों के साथ कैसे असहिष्णु हो सकता है। हम आमिर से यह प्रश्न करते है, कि कैसे उन्होंने भारत में असहिष्णुता का माहौल होने की बात कही ?
इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि उन्हें आमिर खान के इस बयान से काफी निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में तमाम परिवर्तन देखने को मिल रहे है। विश्व में भारत की नई तस्वीर उभरी है, देश भ्रष्टाचार से मुक्त होकर आर्थिक विकास की एक नई उपलब्धि को छू रहा है। ऐसे में आमिर का यह बयान बचकाना एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में इससे पूर्व भी बड़ी से बड़ी घटना घट चुकी है, लेकिन उस पर आमिर खान ने आज तक कोई बयान नहीं दिया। लेकिन एक छोटी से घटना पर असहिष्णुता के नाम पर उनका देश छोडऩे की बात करना यह सिद्ध करता है, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
पार्टी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने आमिर खान को उनकी फिल्म पीके की सफालता की बात याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में किसी एक धर्म विशेष के खिलाफ काफी बात कहीं गई थी, जो कि कुछ समुदायों के बीच एक हंगामे का कारण बना था, उसके बाद भी उनकी फिल्म ने शानदार सफालता हासिल की । यह दिखाता है कि देश में स्वतंत्रता और सहिष्णुता का माहौल पूरी तरह से बना हुआ है।

  • भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आमिर ने असहिष्णुता पर जो बयान दिया गया है वो पूरी तरह से आमिर खान के शब्द है। स्वयं आमिर की फिल्में देश में करोड़ों रुपए का कारोबार करती हैं। इसके बावजूद वह ऐसा कह रहे हैं, तो देश के प्रति उनका मन काफी गंदा है। साक्षी महाराज ने आमिर की पत्नी किरण राव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह भारत में नहीं रहना चाहती, तो क्या तालिबान में रहना चाहती हैं। उनकी पत्नी कहां जाना चाहती हैं, वे भारत नहीं तो क्या ईरान, इराक में रहेंगी। क्या उनकी पत्नी अब तालिबान में रहेंगी?

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *