Breaking News
Home / breaking / क्राइम पेट्रोल’ देख नाना-नानी को लूटने पहुंच गया वकालत का छात्र

क्राइम पेट्रोल’ देख नाना-नानी को लूटने पहुंच गया वकालत का छात्र

 

नई दिल्ली। नाना-नानी से नफरत के चलते वकालत के एक छात्र ने लूट की वारदात अंजाम देने की ठान ली। उसकी किस्मत इतनी खराब निकली कि बुजुर्ग नाना से पार नहीं पा सका और पकड़ा गया। पुलिस ने उसे व उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस के अनुसार रोहिणी नगर निवासी बुजुर्ग दंपती की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी लक्ष्मी नगर और छोटी की शादी शाहाबाद गांव में हुई है।

पिता रामलाल मिगलानी बड़ी बेटी के परिवार को ज्यादा तरजीह नहीं देते हैं। वह अपने नाती से भी कोई संबंध नहीं रखते हैं। वहीं छोटी बेटी के परिवार में बहुत आना जाना है। उन्होंने हाल ही छोटी बेटी की सलाह पर अपने मकान को 2 करोड़ रुपए में बेचा था।
इसकी जानकारी मिलने पर एक महीने पहले रजत अपनी मां के साथ नाना के घर गया था। रजत की मां ने पिता से अपनी बेटी की शादी के लिए मदद मांगी लेकिन पिता राम लाल ने दोनों को दुत्कार कर भगा दिया था। इससे रजत के मन में नाना -नानी के प्रति नफरत बढ़ गई।


नाना के घर में 2 करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाते हुए उसने लूट की साजिश रची। इसमें अपने दोस्त को भी राजदार बना लिया। उसने दोस्त ऋषभ को लूट की रकम में हिस्सा देने का वादा कर अपनी साजिश में शामिल कर लिया था।

यहां से ली ‘प्रेरणा’

रजत टीवी पर अपराध की घटनाओं पर आधारित धारावाहिक सावधान इंडिया व क्राइम पेट्रोल के एपिसोड देखकर लूट की साजिश रचने लगा।

यूं पकड़ा गया

शनिवार को रजत अपने दोस्त के साथ नाना के घर पहुंचा। उसने अपनी नानी को बंधक बना लिया। लेकिन नाना ने हिम्मत हारने की बजाय उसे धक्का देकर शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने रजत और उसके दोस्त ऋषभ को पकड़ लिया।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …